हर घर तिरंगा कार्यक्रम

Home / हर घर तिरंगा कार्यक्रम


हर घर तिरंगा कार्यक्रम


हर घर तिरंगा कार्यक्रम

देव संस्कृति विश्वविद्यालय के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


आज दिनांक 13 अगस्त 2022 को देव संस्कृति विश्वविद्यालय के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एवं प्रधानमंत्री की मुहिम "हर घर तिरंगा" का आयोजन किया गया। यह आयोजन देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री वरुण गंजीर एवं श्री जी कल्पतरू सोसायटी के सामूहिक संयोजन से हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापक, शिक्षक गण, विद्यार्थी एवं श्री जी कल्पतरू सोसायटी के सभी सदस्यों के द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास से ढोल नगाड़ों के साथ विश्वविद्यालय के आसपास के गांव में जाकर हर घर तिरंगा बांटा गया एवं प्रत्येक घर के द्वार पर उसे फहराया भी गया। इसके अलावा देव संस्कृति विश्वविद्यालय के द्वारा यहां उपस्थित दुकानों में भी तिरंगा बांटा गया। "हर घर तिरंगा" की मुहिम के अंतर्गत देव संस्कृति विश्वविद्यालय के द्वारा 200 घरों एवं दुकानों में तिरंगा बांटा गया। इस कार्यक्रम में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलसचिव वरुण गंजीर, निदेशक वासुदेव शर्मा, शिक्षकगण

 शामिल रहे एवं श्रीजी कल्पतरू सोसायटी के हिमांशु सहानी, साजी मैथ्यू, सुनील गुप्ता, अवि सिंह, दिनेश त्रिपाठी इत्यादि सदस्य सम्मिलित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दीपक शर्मा, कुलसचिव वरुण गंजीर एवं निदेशक वासुदेव शर्मा ने सभी बधाई दी।