वार्षिक उत्सव 2021-2022

Home / वार्षिक उत्सव 2021-2022


वार्षिक उत्सव 2021-2022

खेल जगत, कला, संस्कृति, साहित्यिक और रूपांकन गतिविधियों से विश्वविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को जोड़ने के लिए देव संस्कृति विश्वविद्यालय, सांकरा, कुम्हारी जिला - दुर्ग में विश्वविद्यालय उत्सव 24-02-2021 को आरम्भ हुआ तीन दिवसीय इस आयोजन में पहले दिन गुरुवार को उत्सव की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. के. एस. गुरुपंच, डायरेक्टर श्री वासुदेव प्रसाद शर्मा तथा सभी सहा. प्रोफेसर, प्रोफेसर के नेतृत्व मे की गयी । उत्सव के पहले दिन 12 विधाओ मे प्रतियोगिताएं हुई । जिसमें क्रिकेट, खो - खो, 100 मीटर दौड, 200 मीटर दौड, कुर्सी दौड, चम्मच गोली दौड.... आदि प्रतियोगिताएं शामिल थी। शेष प्रतियोगिताएं शुक्रवार को आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय स्तर पर विजेता प्रतिभागी को सम्मानित किया जाएगा।